जल्दी निपटा लें बैंक का काम… नहीं तो जून महीने में इतने दिन तक रहेगी बैंकों में छुट्टी

डेस्क– अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम बाकी है, तो आपको मई महीने के बचे हुए इन दिनों में उसे जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जून महीने में इस बार पूरे भारत में 8 दिन बैंक बंद रहेंगे।

2 जून – महाराणा प्रताप जयंती

5 जून – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

11 जून – महीने का दूसरा शनिवार – छुट्टी

12 जून – रविवार साप्ताहिक अवकाश

15 जून – भुवनेश्वर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक YMA दिवस / गुरू हर गोविंद जयंती / राजा संक्रांति की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

19 जून – रविवार साप्ताहिक अवकाश

25 जून महीने का चौथा शनिवार

26 जून – रविवार साप्ताहिक अवकाश