नहीं रहे महाभारत में ‘ शकुनि’ का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुफी पेंटल

महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया. गूफी का  मुम्बई के‌ अस्पताल में निधन हुआ है. गूफी पेंटल के भतीजे हितेन‌ पेंटल ने एबीपी न्यूज़ को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उम्र संबंधी क‌ई‌ बीमारियों‌ से जूझ रहे गूफ़ी पेंटल का हार्ट अटैक से आज सुबह 9 बजे के करीब निधन हुआ है.