छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना

रायपुर- अगले 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ बस्तर, बीजापुर, गरियाबंद और कोंडागांव में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं 48 घंटों बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने वाली है।