क्या आप जानते हैं ये रोचक तथ्य, पृथ्वी से चंद्रमा की है कितनी दूरी?

चंद्रमा सौरमंडल पांचवा सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है। चंद्रमा का आकार गेंद की तरह है। ये ग्रह बिल्कुल गोलाकार दिखता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये है कि इसके पास खुद का प्रकाश नहीं है। ये सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। पृथ्वी चंद्रमा से दूरी 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर है, जो कि पृथ्वी के व्यास के लगभग 30 गुना है।

चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। दरअसल, चांद पृथ्वी को केंद्र मान कर चक्कर नहीं लगाता। इसलिए इसके बीच की दूरी समय-समय पर घटती बढ़ती रहती है। पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा जिस कक्षा में भ्रमण करता है उसका शेप अंडाकार है। एक स्थिति ऐसी भी आती है जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम होती है। इसे पेरिगी कहा जाता है। पेरिगी में, चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 363,104 किलोमीटर (225,623 मील) दूर है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में एक यंत्र है जो इसकी दूरी को और सटीकता से माप सकेगा।