बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा आज, शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा

रायपुर-  भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा शामिल होंगे यह यात्रा आज से जशपुर से शुरू हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा 1261 किलोमीटर का सफर तय करके बिलासपुर पहुंचेगी। इस दौरान रथ सरगुजा व बिलासपुर संभाग के 14 जिलों के 39 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। बता दें कि दूसरी यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। यात्रा के संयोजक पूर्व सांसद रामविचार नेताम, मोतीलाल साहू और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे।