IND vs BAN- भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारतीय टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. ये मैच एक तरह से डैड रबर है क्योंकि भारत तो पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है और बांग्लादेश की टीम बाहर हो चुकी है.लेकिन फाइनल से पहले बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंग्थ को आजमा सकती है.

टीम के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने कल ही ऐसे संकेत दे दिए थे कि प्लेइंग-11 में बदलाव किए जा सकते हैं. लेकिन टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी क्योंकि इश मैच में हार टीम इंडिया की जीत की लय बिगाड़ सकती है.