रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं? 90% लोगो को ये भी नहीं पता की रेल को हिंदी में क्या कहते है ?

रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं?

रेल यात्रा के दौरान हमें बहुत से ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना होता है, जिनकी हम बस अंग्रेजी जानते हैं. उनका हिंदी में क्या मतलब होता है शायद ही कोई जानता हो. सबसे पहले आपको बताते हैं ट्रेन को हिंदी में क्या कहते हैं. रेल या ट्रेन का हिंदी अर्थ होता है ‘लौह पथ गामिनी’. अब यदि इस शब्द का पूरा अर्थ निकाले तो लौह पथ का मतलब होता है लोहे का रास्ता और गामिनी का मतलब होता है अनुगमन करने वाली या पीछे चलने वाली. अब पूरा अर्थ समझें तो एक ऐसी गाड़ी जो लोहे के रास्ते पर चलती है.

वहीं, रेलवे स्टेशन को हिंदी में ‘लौह पथ गामिनी विराम बिंदु’ या ‘लौह पथ गामिनी विश्राम स्थल’ कहा जाता है. यह नाम इतना लंबा है कि लोग अंग्रेजी में रेलवे स्टेशन बुलाना पसंद करते हैं. वैसे देसी भाषा में रेलवे स्टेशन को रेलगाड़ी पड़ाव स्थल भी कहा जाता है. ये शब्द इतने क्लिष्ट हैं कि लोगों को ट्रेन, रेलवे स्टेशन कहना ज्यादा बेहतर लगता है