छत्तीसगढ़ विधानसभा- सुकमा में राजनाथ सिंह तो अभनपुर और चंद्रपुर में मल्लिकार्जुन खड्गे की सभा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे 2 चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मंत्री लखमा के गढ़ सुकमा में प्रचार करने उतरेंगे। यहां पहले चरण में चुनाव होगा। वहीं खड़गे आज दूसरे चरण की 2 सीटों के लिए प्रचार करने आ रहे हैं। रायपुर संभाग की अभनपुर और चंद्रपुर सीट पर सभा करेंगे। उनके साथ सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।