बिग ब्रेकिंग- कांग्रेस पार्टी ने 6 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से किया निष्कासित,, कसडोल से गोरेलाल साहू, सहित इनके नाम शामिल..

रायपुर- प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के विरोध में निर्दलीयत चुनाव लड़ने वाले 6 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अजीत कुकरेजा भी शामिल है। नामांकन वापस नहीं लेने के बाद निष्कासन की कार्रवाई की गई है। पार्टी ने जशपुर से प्रदीप खेस, रायगढ़ से शंकर अग्रवाल, मुंगेली से रूपलाल कोसरे, कसडोल से गोरेलाल साहू, संजारी बालोद से मीना साहू को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।