छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी बरसात

रायपुर- छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिले में हल्की बारिश और छींटे पड़ने की संभावना है।

रायपुर में मौसम साफ रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रात और सुबह के दौरान शहर और आउटर के इलाकों में धुंध छाने लगा है। सोमवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नारायणपुर जिले में 3 सेंटीमीटर पानी गिर गया।