मुकेश अम्बानी ने दिवाली पर अपनी पत्नी नीता अम्बानी को दिया, दुनिया का सबसे महंगा गिफ्ट

मुकेश अंबानी ने वाइफ नीता अंबानी को दिवाली गिफ्ट में Rolls Royce Cullinan SUV दी है. यह देश का सबसे महंगा दिवाली गिफ्ट माना जा रहा है. दिवाली पर इंडिया के सबसे अमीर इंसान ने अपनी वाइफ को रोल्स रॉयस कलिनन का ब्लैक बैज एडिशन एसयूवी गिफ्ट की है. यह कार काफी महंगी और यूनीक मानी जाती है. अंबानी ने जो गिफ्ट दिया है, उसकी कीमत एक या दो करोड़ नहीं है. रोल्स रॉयस की कारें अपने दाम के लिए फेमस हैं. नीता अंबानी को मिली कार की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है.