CG- इन विधायकों की सरकारी सुविधाएं बंद… कांग्रेस के 22 और बीजेपी 2 विधायक को सरकारी भत्ता और आवास की नही मिलेगी सुविधा….

रायपुर– कांग्रेस के 22 और बीजेपी ने एक वर्तमान विधायक को इस बार चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया है। जिसको लेकर विधानसभा सचिवालय की ओर से किराया भत्ता सुविधा और आवास को खाली करने को कहा है…

इनमें से कांग्रेस के 18 और बीजेपी के दो विधायक को विधानसभा से किराया भत्ता प्रति माह 30 हजार रुपए दिया जाता है। इनको अब ये सुविधा नहीं मिलेगी।

1. बिलाईगढ़- चंद्रदेव राय

2. कसडोल- शकुन्तला साहू

3. रायपुर ग्रामीण- सत्यनारायण शर्मा

4. पाली तानाखार- मोहित केरकेट्टा

5. मनेद्रगढ़- विनय जायसवाल

6. सरायपाली- किस्मतलाल नंद

7. सिहावा- लक्ष्मी ध्रुव

8. प्रतापपुर- प्रेमसाय सिंह टेकाम

9. पंडरिया- ममता चंद्राकर

10. डोंगरगढ़- भुवनेश्वर बघेल

11. नवागढ़- गुरुदयाल बंजारे

12. रामानुजगंज- बृहस्पति सिंह

13. खुज्जी- छन्नी साहू

14. जगदलपुर- रेखचंद्र जैन

15. लैलूंगा- चक्रधर सिदार

16. महासमुंद- विनोद चंद्राकर

17. सामरी- चिंतामणि महाराज

18. कांकेर- शिशुपाल शोरी

19. धरसीवां- अनीता शर्मा

20. चित्रकोट- राजमन बेंजाम

21. अंतागढ़- अनूप नाग

22. दंतेवाड़ा- देवती कर्मा

23. बिंद्रनवगढ़- डमरूधर पुजारी

24. बेलतरा- बेलतरा

अफसरों का कहना है कि, यह सूचना चुनाव न लड़ने वाले विधायकों को इसीलिए दी गई है, क्योंकि उनके विधायक बनने की संभावना नहीं है। जीतकर आने वाले विधायकों को पहले से आवंटित आवास मिल जाएगा। नए विधायकों को किराए भत्ता की व्यवस्था की जाएगी। इसलिए चुनाव ना लड़ने वाले वर्तमान विधायकों का किराया भत्ता भी दिसंबर माह से बंद कर दिया जाएगा।