राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया अपना इस्तीफा मीडिया से कहा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात 9.40 बजे राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जनादेश आया है, उसे स्वीकार करते हैं। जो परिणाम आये हैं, उसकी समीक्षा की जायेगी।