डॉ रमन सिंह चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, विधायकों ने ली शपथ

रायपुर। डा.रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही सभी निर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा ने भूपेश बघेल, विक्रम उसेंडी, धरमजीत सिंह, लखेश्वर बघेल, दलेश्चर साहू छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। लैलूंगा से कांग्रेस की विधायक विद्यावती सिदार ने संस्कृत में शपथ ली है।