भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, जानें कौन हैं जिन्हे भाजपा ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष…

भारतीय जानता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह होंगे, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दे कि इससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मेदारी संभाल रहे थे,उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ की सत्ता में भाजपा ने वापसी की है।

जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

बता दें कि किरण देव वर्तमान में जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। बीते चुनाव में ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को 29834 वोट से चुनाव हराया हैं। 61 वर्षीय किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। वे जगदलपुर नगर निगम में महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरूआत की है। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में चुनाव लड़ने से पहले बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।