बैंक की छुट्टी- जानिए जनवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

नए साल को लेकर कई तरह के सवाल बैंक खाताधारकों के मन में हैं. नए साल 2024 की शुरुआत ही छुट्टी से होने जा रही है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों के लिए भी बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी हो चुका है. जनवरी, 2024 में कुल 16 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे. इसमें त्योहार-दिवस के अलावा वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल हैं.
जनवरी 2024 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

  • 1 जनवरी 2024, सोमवार: नए साल का दिन (देश भर में)
  • 11 जनवरी 2024, गुरुवार: मिशनरी दिवस (मिजोरम)
  • 12 जनवरी 2024, शुक्रवार: स्वामी विवेकानन्द जयंती (पश्चिम बंगाल)
  • 13 जनवरी 2024, शनिवार: दूसरा शनिवार (देश भर में)
  • 13 जनवरी 2024, शनिवार: लोहड़ी (पंजाब और अन्य राज्य)
  • 14 जनवरी 2024, रविवार: संक्रांति (कई राज्य)
  • 15 जनवरी 2024, सोमवार: पोंगल (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश)
  • 15 जनवरी 2024, सोमवार: तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु)
  • 16 जनवरी 2024, मंगलवार: टुसू पूजा (पश्चिम बंगाल और असम)
  • 17 जनवरी 2024, बुधवार: गुरु गोविंद सिंह जयंती (कई राज्य)
  • 23 जनवरी 2024, मंगलवार: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (कई राज्य)
  • 25 जनवरी 2024, गुरुवार: राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश)
  • 26 जनवरी 2024, शुक्रवार: गणतंत्र दिवस (पूरे भारत में)
  • 27 जनवरी 2024, शनिवार: चौथा शनिवार (देश भर में)
  • 31 जनवरी 2024, बुधवार: मी-डैम-मी-फी (असम)