छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने हड़ताल स्थगित करने का जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में बस-ट्रक ड्राइवर्स की हिट एंड रन कानून के खिलाफ बुधवार से शुरू हुई हड़ताल स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ ट्रक ड्राइवर महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन ने चालकों से अपील की है कि वे काम पर लौट जाएं। इससे पहले प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही चालकों का प्रदर्शन जारी था। सरकार के आश्वासन के बाद स्टेयरिंग छोड़ अभियान स्थगित कर दिया गया है। सभी ड्राइवर्स को काम पर लौटने का आदेश जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि, 10 जनवरी के बाद भी कोई ड्राइवर गाड़ी को रुकवाता है या अन्य चालक को प्रताड़ित करता है तो वह खुद जिम्मेदार होगा।