फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट- बेस्ट फिल्म, एक्ट्रेस और एक्टर, जानिए इस खबर पर

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस की ही तरह अवॉर्ड सेरेनमी में भी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ छाई रही।

जहां ’12वीं फेल’ को चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। वहीं ‘एनिमल’ ने तीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और लाइफ टाइम अचीवमेंट का अवॉर्ड किसे मिला है।

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
डेविड धवन (डायरेक्टर)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स
जोरम

बेस्ट डायरेक्टर
विधु विनोद चोपड़ा (फिल्म: 12वीं फेल)

बेस्ट फिल्म
12वीं फेल

बेस्ट एक्ट्रेस
आलिया भट्ट (फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट एक्टर
रणबीर कपूर (फिल्म: एनिमल)