पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर- पूर्व मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कवासी लखमा विधानसभा की कार्यवाही में थे, इसी दौरान उन्हे हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।