आखिर कौन जीता ? इस लोकसभा सीट से राजेश खन्ना और आडवाणी का था दिलचस्प मुकाबला

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 1991 में सबसे दिलचस्प मुकाबला भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी और कांग्रेस उम्मीदवार सुपरस्टार राजेश खन्ना के बीच हुआ था। रथ यात्रा के बाद आडवाणी का कद बढ़ा हुआ था तो राजेश खन्ना का क्रेज भी कम नहीं था। दोनों संगठनों ने चुनाव में दम लगाया। अंतिम चरण की मतगणना तक मुकाबला हुआ। इस चुनाव में आडवाणी ने राजेश खन्ना को 1589 वोट से हरा दिया।