Jeff Bezos फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, जानें किस नंबर पर हैं अदाणी-अंबानी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में टॉप पर अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस हैं। इस नई रिपोर्ट के अनुसार जेफ बेजोस ने एलन मस्क का पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि पहले टेस्ला (Tesla) और एक्स (X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति था। टेस्ला के शेयर में गिरावट की वजह से एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट आई है। टेस्ला के स्टॉक में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार जेफ बेजोस की नेटवर्थ 200.3 बिलियन डॉलर है। वहीं एलन मस्क की कुल संपत्ति 197.7 बिलियन डॉलर है।