छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की नई टीम, दो भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल से जमे एंटी करप्शन ब्यूरो के पदस्थ पुलिस अधिकारियों को हटाकर नई टीम गठित की गई है । इस टीम में दो भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं ।