छग दौरे से पहले PM मोदी ने किया ट्वीट, कहा -भाजपा-एनडीए को देश में हर तरफ जनता-जनार्दन का समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और  24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 2 दिनों में वे प्रदेश में 3 बड़ी चुनावी सभा करेंगे। वहीं 23 अप्रैल की रात वे रायपुर के राजभवन में गुजारेंगे। संभावना है कि पीएम मोदी राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।