छत्तीसगढ़ में अधिकारी- कर्मचारियों पर गिरेगी गाज,, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में बिना सूचना के ज्यादा समय तक अनुपस्थित रहने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। दरअसल, प्रदेश में बिना सूचना के ऑफिस नहीं आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों पर सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। इसके लिए उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा। यह आदेश एक महीने से ज्यादा आदतन गैरहाजिर रहने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए हैं।