छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों में जन जागरूकता लाने का प्रयास

छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों में जन जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है.. ताकि लोग सतर्क हो जागरूक हो और यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचे…

वही स्मार्ट वैल्यू संस्था द्वारा महासमुंद में

रोड सेफ्टी और हेलमेट जागरूकता रैली का कार्यक्रम किया गया। जिसमे महासमुन्द B.T.I. रोड से फौव्हारा चौंक कांग्रेस भवन तक बाइक रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महासमुन्द पुलिस अधिकारी

एस आई झुमुक लाल हिरवानी,

स्मार्ट वैल्यू रायपुर ब्रांच मैनेजर आकिब कुरैशी, सीनियर लीडर

धनऊ राम धीवर,ओमप्रकाश कुर्रे,योगेश बघेल

त्रिवेणी यादव,मेघा यादव समेत स्मार्ट वैल्यू के 60 से 70 एसोसिएट टीम मौजूद रहे।