भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर बने, राहुल द्रविड़ की ली जगह

पूर्व भारतीय सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्‍त किया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। गंभीर अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्‍त हो गया था। ऐसे में बोर्ड को नए कोच की तलाश थी।