भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का निधन शुक्रवार की सुबह दिल्ली में हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला भाजपा नेताओं के साथ ही उनके गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से सभी आहत हैं।