उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया माल्यार्पण

रायपुर 15 अगस्त 2024

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर  स्थित  शहीद स्मारक  पहुंचकर  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।