सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 3 आतंकवादियों को मार गिराया

म्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती चुनौती के बीच सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की चिनार कोर ने इसकी जानकारी दी है।

उनके मुताबिक, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं, कुपवाड़ा के ही तंगधार सेक्टर में एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया।