CG ब्रेकिंग- हनीट्रैपिंग और सेक्स स्केंडल मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार,प्रधान आरक्षक अंजोर मांझी को किया गया गिरफ्तार

● *आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए भयादोहन कर, लाखों रुपए की वसूली करने वाले मामले में रक्षित केंद्र बलोदाबाजार मे पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

● *पुलिस द्वारा मामले में अब तक कुल 07 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार*

 

बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली करने संबंधी मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 384,389,34 भादवि में कुल 04 अपराध दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में मोंटी उर्फ प्रत्युष मरैया, महान मिश्रा, रवीना टंडन, दुर्गा टंडन, पुष्पमाला फेकर, शिरीष पाण्डेय सहित 06 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

प्रकरण में *पूर्व में पकडे गए आरोपियों से पूछताछ पर, प्रकरण में संलिप्तता तथा आरोपियों को संरक्षण पहुंचाने की जानकारी मिलने पर आज दिनांक 30.08.2024 को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को विधिवत गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। *पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ।*