पैरालंपिक गेम्स 2024- अब तक पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते हैं पदक

पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत के लिए सोमवार 2 सितंबर का दिन खास और ऐतिहासिक रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में एक या दो नहीं, बल्कि कुल 8 मेडल जीते। इनमें दो गोल्ड मेडल भी शामिल थे। भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, जबकि पैरा बैडमिंटन में नितीश कुमार ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 3-3 सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी भारत को इसी दिन मिले। 1 सितंबर तक भारत के खाते में 7 पदक थे, लेकिन 2 सितंबर के बाद पदकों की संख्या 15 पहुंच गई है।

अब तक पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते हैं पदक

अवनि लेखरा – गोल्ड

मोना अग्रवाल – ब्रॉन्ज

प्रीति पाल – ब्रॉन्ज

मनीष नरवाल – सिल्वर

रुबीना फ्रांसिस – ब्रॉन्ज

प्रीति पाल – ब्रॉन्ज

निषाद कुमार – सिल्वर

योगेश कथुनिया – सिल्वर

नितीश कुमार – गोल्ड

मनीषा रामदास – ब्रॉन्ज

तुलसीमति मुरुगेसन – सिल्वर

सुहास यथिराज – सिल्वर

राकेश कुमार/शीतल देवी – ब्रॉन्ज

सुमित अंतिल – गोल्ड

नित्या श्री सिवान – ब्रॉन्ज