पैरालंपिक में 20 पदकों के साथ भारत ने रचा इतिहास

पेरिस ओलंपिक भारत के लिए उतना अच्छा नहीं रहा था, लेकिन पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है। भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को चूर-चूर किया है, जो टोक्यो पैरालंपिक खेलों में बनाया था। भारत ने एक पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का अपना नया रिकॉर्ड कायम किया है। भारतीय टीम और खिलाड़ियों ने पेरिस में जारी पैरालंपिक खेलों में कुल 20 पदक जीत लिए हैं और ये एक पैरालंपिक में भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक हैं, क्योंकि टोक्यो में भारतीय खिलाड़ी और टीमें मिलकर कुल 19 पदक जीत पाए थे।

पैरालंपिक गेम्स 2024 के अब तक के पदक विजेता

अवनि लेखरा – गोल्ड

मोना अग्रवाल – ब्रॉन्ज

प्रीति पाल – ब्रॉन्ज

मनीष नरवाल – सिल्वर

रुबीना फ्रांसिस – ब्रॉन्ज

प्रीति पाल – ब्रॉन्ज

निषाद कुमार – सिल्वर

योगेश कथुनिया – सिल्वर

नितीश कुमार – गोल्ड

मनीषा रामदास – ब्रॉन्ज

तुलसीमति मुरुगेसन – सिल्वर

सुहास यथिराज – सिल्वर

राकेश कुमार/शीतल देवी – ब्रॉन्ज

सुमित अंतिल – गोल्ड

नित्या श्री सिवान – ब्रॉन्ज

दीप्ति जीवनजी – ब्रॉन्ज

अजीत सिंह – सिल्वर

सुंदर सिंह गुर्जर – ब्रॉन्ज

शरद कुमार – सिल्वर

मरियप्पन थंगावेलु – ब्रॉन्ज