ट‍ियागो, पंच और नेक्‍सॉन कार 3 लाख तक सस्‍ती

टाटा मोटर्स की तरफ से कहा गया क‍ि फेस्‍ट‍िव सीजन को देखते हुए कंपनी ग्राहकों के लिए बहुत आकर्षक ऑफर लेकर आई है. पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर आप 2.05 लाख रुपये तक की बचत का फायदा उठा सकते हैं. इस साल फेस्‍ट‍िव सीजन में गाड़ियों की कीमतें कम कर दी गई हैं. इसके अलावा एक्‍सचेंज ऑफर और कैश पेमेंट पर भी छूट दी जा रही है. यह नई शुरुआत का सही समय है. हमें यकीन है कि हमारे ग्राहक इस शानदार मौके का फायदा उठाकर टाटा की गाड़ी खरीदेंगे. टाटा की गाड़‍ियां अपनी सेफ्टी और डिजाइन के लिए मशहूर है. इससे यह फेस्‍ट‍िव सीजन और भी ज्‍यादा यादगार बन जाएगा.

टाटा मोटर्स की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि यह खास त्योहारी ऑफर कुछ कुछ ही समय के लिए उपलब्ध है. यह ऑफर सभी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गाड़ियों पर लागू होगा और इसका फायदा आप 31 अक्टूबर, 2024 तक उठा सकते हैं. इसका मतलब हुआ क‍ि यद‍ि आप 31 अक्टूबर के बाद गाड़ी खरीदेंगे तो आपको इस खास ऑफर का फायदा नहीं म‍िलेगा. कंपनी की तरफ से सबसे ज्‍यादा कटौती इलेक्‍ट्र‍िक कारों की कीमत में की गई है. इलेक्‍ट्र‍िक कारों के दाम तीन लाख रुपये तक नीचे आ गए हैं.

प्राइस में कटौती के बाद टाटा की कारों की शुरुआती कीमत
> ट‍ियागो: 4.99 लाख रुपये
> अल्‍ट्रोस: 6.49 लाख रुपये
> नेक्‍सॉन: 7.99 लाख रुपये
> हेर‍ियर: 14.99 लाख रुपये
> सफारी: 15.49 लाख रुपये