पेरिस पैरालंपिक के सितारों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीटों से मुलाकात करते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। पेरिस में पैरालंपिक खेलों में भारत ने कुल 29 पदक जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने कुल 29 पदक जीते, जिनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने पहली बार पैरालंपिक में 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।