बड़ी खबर…रतन टाटा के बाद Noel Tata बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

टाटा समूह के प्रमुख संस्थान टाटा ट्रस्ट्स ने नोएल टाटा को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है।

नोएल टाटा, जो टाटा परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य हैं, को उद्योग में एक दूरदर्शी नेता के रूप में जाना जाता है। वे पहले से ही टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन और टाइटन वोल्टास समेत कई अन्य कंपनियों के बोर्ड में सक्रिय रूप से कार्यरत रहे हैं। उनकी नियुक्ति को टाटा ट्रस्ट्स के लिए एक ठोस नेतृत्व कदम के रूप में देखा जा रहा है।