एक ही दिन 2 नेताओं ने छोड़ी NCP

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार को अपने ही गढ़ में करारा झटका लगा है। सतारा के फलटण से एनसीपी विधायक दीपक चव्हाण और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीवराजे निंबालकर ने अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP छोड़ दी है और चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (सपा) में शामिल हो गए हैं।