बड़ी खबर- मोहन मरकाम को कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए दी बड़ी जिम्मेदारी….

रायपुर- मोहन मरकाम को कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कई नेताओं को एआईसीसी वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया है। जिसमें मोहन मरकाम का नाम शामिल है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है।