IND vs NZ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

एक तरफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई, वहीं इन्हीं दोनों देशों के बीच जल्द ही होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया. भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच इस महीने के अंत में 3 मैच की वनडे सीरीज होनी है, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ.

इसमें सबसे बड़ा फैसला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की करारी शिकस्त के बाद हरमनप्रीत को हटाने की मांग होने लगी थी लेकिन सेलेक्शन कमेटी ने उन पर ही भरोसा जताया है. इसके साथ ही ये संकेत भी मिल गए हैं कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम उनकी कप्तानी में ही मैदान पर उतर सकती है.