बड़ी खबर- साय कैबिनेट की अहम बैठक,, दीपावली त्यौहार से पहले ही आ सकता है बड़ा फैसला

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की कैबिनेट बैठक आज रायपुर मंत्रालय में दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगी। बैठक में औद्योगिक और नक्सली नीति पर सरकार फैसला कर सकती है। इसके अलावा विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी रणनीति बैठक में बनेगी। पुलिस भर्ती के नतीजों का इंतजार दो साल से कैंडिडेट कर रहे हैं। इस कैबिनेट बैठक में इसे लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। दीपावली से पहले दो से तीन दिनों के भीतर ही नतीजे जारी हो सकते हैं।