CG ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी,, रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे अभ्यर्थी….

छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जिसमे 959 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

 

6 साल पहले एसआई भर्ती हुई थी। तब करीब साढ़े 600 पद थे। बाद में 2021 में संशोधित विज्ञापन आया। तब पदों की संख्या बढ़कर 975 हो गई। शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा के बाद पिछले साल साक्षात्कार हुआ। इसमें 1378 शामिल हुए।