महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के अबतक के नतीजे और रूझानों से करीब-करीब स्पष्ट है कि महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन को 288 में से करीब 222 सीट मिलने का अनुमान है। अबतक के रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी के 125, शिवसेना शिन्दे को 58 और एनसीसी को 36 सीट तथा अन्य को 2 सीट मिलने का अनुमान है। बीजेपी अकेले 25 सीट पर आगे् चल रही है।

झारखंड में इंडिया गठबंधन आगे

झारखंड चुनाव में इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। 81 सीट के झारखंड विधानसभा में अबतक के अनुमान के अनुसार इंडिया गठबंधन को 50 सीट जबकि एनडीए गठबंधन को 28 सीट तथा अन्य 3 सीटों पर आगे है। राज्य में झारखंड मुक्तिमोर्चा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 30 सीट पर आगे चल रही है।