IPL ऑक्शन के बीच बोल गए संजीव गोयनका- 27 करोड़ रुपये ऋषभ पंत के लिए थोड़े से ज्यादा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई। एलएसजी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान केएल राहुल को पहले ही रिलीज कर दिया था और बाद में उन पर बोली भी नहीं लगाई। वहीं, ऋषभ पंत को खरीदने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ये तो माना कि पंत टीम मैन हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि पंत थोड़े से महंगे उनको मिले हैं।