CM विष्णुदेव साय की आज कैबिनेट बैठक,, कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट में बन सकती है सहमति

छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है । माना जा रहा है कि आचार संहिता लगने से पहले यह साय कैबिनेट की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक होगी । बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी । माना जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट में सहमति बन सकती है, जिसमें 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की भी घोषणा हो सकती है । साय कैबिनेट कई और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है ।