रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। आरआरबी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर डेट्स में बदलाव की जानकारी दी गया है। जो बीच अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे वे अब 21 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके किया जा सकता है।
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना तक आवश्यक होगा। इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है वहीं अधिकतम आयु पदानुसार 33/ 35/ 36/ 38/ 43 /48 वर्ष निर्धारित है। पात्रता एवं मापदंड की पदानुसार डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।