24 घंटे में दिल्ली और यूपी में करवट लेगा मौसम, किसानो की बढ़ेगी चिंता

नई दिल्ली- अगले 24 घंटे में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। यहां 25 से 45 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 8 मार्च को बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां 30 से 40किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में गेहूं किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेज हवाओं की वजह से फसल जमीन पर लेट सकती है।  9 मार्च से उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसकी वजह से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में आज अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। असम और मेघायल में बारिश देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *