IND Vs NZ- फाइनल में भारत से भिड़ेगा न्यूजीलैंड, 25 साल पहले मिली हार का बदला लेना चाहेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। IND vs NZ मैच रविवार, 9 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को फाइनल में हराकर अपनी पहली और एकमात्र ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।