छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है. सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल से होगी. इसके बाद सदन में दो ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे. आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विभागों से जुड़े मामलों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा.
