CBI…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची सीबीआई की टीम, पूर्व CM और बेटे चैतन्य से पूछताछ….

रायपुर- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घरों में बुधवार सुबह सीबीआई की टीमें जांच करने पहुंची। रायपुर और भिलाई के घर पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है। घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था। सूत्रों के अनुसार, CBI की टीम भूपेश बघेल और उनके बेटे चेतन्‍य बघेल से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी इन मामलों में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच चल रही थी। अब CBI की यह कार्रवाई राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ा सकती है।