रायपुर मेयर मीनल चौबे आज पेश करेंगी अपना पहला बजट…

रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद बीजेपी सत्ता में आई है। ऐसे में भाजपा महापौर मीनल चौबे 28 मार्च को अपना पहला बजट पेश करेंगी। इसे लेकर निगम प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेयर अपने पहले बजट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। सभी वर्ग के लिये सुविधाओं का समावेश होगा।