मेष राशि- भावुकता पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- ग्रह कलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश न करें। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पहले से स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लेकिन अज्ञात भय बना रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें
मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। आनंदित जीवन गुजारेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।